फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बालिका से यौन शोषण की कोशिश

Mon, 08 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के वकीलगंज चौराहा स्थित किराए के एक मकान में रह रही एक बालिका से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के वकीलगंज चौराहे पर किराए के मकान में एक परिवार रहता है। शनिवार की शाम को चौराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान किए एक युवक पीड़िता के घर के पीछे स्थित नल पर पानी लेने गया। किशोरी बर्तन धुल रही थी। अकेला देख उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध पर युवक भाग गया। किशोरी ने रविवार को इसकी जानकारी अपने मामी को दी। सुबह मेडिकल स्टोर जब खुला तो किशोरी के परिजन आरोपी से पूछताछ करने लगे। इसी बीच वह मारपीट करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ग्राम रतनपुर निवासी इमरान पुत्र आबिद को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें