फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूरिया बिहार भेजने का आरोप ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

Mon, 08 Sep 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। यूरिया की कालाबाजारी पर हुई सख्ती के बावजूद विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है। लार विकास खंड के बौरडीह समिति के सचिव को पिकअप में यूरिया लोड कराते लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने सचिव पर यूरिया बिहार भेजवाने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकिए वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नही करती है।
उधर, रविवार को मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि जिले में यूरिया की कमी नहीं है। सभी समितियों पर उपलब्ध है। वायरल वीडियो मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला प्रकाश में आने के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जांच के निर्देश दिए हैं। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में कई समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है। किसानों का आरोप है कि कुछ समितियों पर यूरिया उपलब्ध है तो सचिव किसानों में थोड़ा-बहुत वितरण कर खानापूर्ति कर ले रहे हैं। इसके बाद यूरिया को दोगुने से अधिक दामों में ब्लैक कर रहे हैं।
विज्ञापन

नतीजा यह हो रहा है कि किसानों को समय से यूरिया नहीं मिल पा रही है। लार-सलेमपुर मार्ग पर मझवलिया गांव के बाहर स्थित बौरडीह समिति पर ग्रामीणों ने बिहार नंबर की एक पिकअप को देखा। ग्रामीणों के मुताबिक सचिव की मौजूदगी में कुछ लोग पिकअप में यूरिया लोड कर रहे थे। पूछने पर यूरिया कहा जा रहा है, इस पर सचिव चुप्पी साधे रहे। यह देख ग्रामीण यूरिया बिहार भेजने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें