फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रामवासी निकाय पंचायत जिला सम्मेलन 23 मार्च को

Wed, 31 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पंचायतों को मजबूत करने और उन्हें अधिकार संपन्न बनाने की मांग को लेकर 23 मार्च को कलक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावित ग्रामवासी निकाय पंचायत जिला सम्मेलन होगा। इसकी तैयारी के लिए बुधवार को सलेमपुर मुख्यालय पर जागरूकता व तैयारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पंचायत आंदोलन के नेता बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पंचायत सदस्यों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। इस अवसर पर बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि गांवों से जुड़े 29 विभाग आज भी पंचायतों के नियंत्रण से बाहर हैं, जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यदि शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों पर पंचायतों का प्रभावी नियंत्रण होता तो इनकी स्थिति कहीं बेहतर होती।
इस दौरान सम्मेलन के समर्थन में 16 सूत्री मांगों का पर्चा भी वितरित किया गया। अभियान में जिला पंचायत सदस्य कामरेड कलेक्टर शर्मा, डॉ. चतुरानन ओझा, किसान नेता विकास दुबे, रामप्रीत कनौजिया, बरकत अली, मंजू चौहान, वेद प्रकाश, रामवृक्ष प्रसाद, सुभाष यादव, प्रभुनाथ यादव, ग्राम प्रधान अरमनाथ मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें