फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयप्रताप यादव सपा से निष्कासित

Tue, 21 Feb 2017 10:48 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
विज्ञापन
देवरिया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर समाजवादी पार्टी के नेतृत्व ने जिले के दो नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें से एक देवरिया सदर विधानसभा से सपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सपा ने देवरिया सदर से विजय प्रताप यादव को टिकट दिया था। बाद में उनका टिकट काट दिया और कांग्रेस पार्टी के नेता जेपी जायसवाल को प्रत्याशी बना दिया। इससे नाराज विजय प्रताप यादव ने चुनाव में कूदने का ऐलान किया। पीस पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया और वह चुनावी समर में हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमति से प्रदेश सचिव अरविंद सिंह ने मंगलवार को अनुशासनहीनता में उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रहे दयाशंकर यादव को भी अनुशासनहीनता में पार्टी से निष्कासित किया गया है। देवरिया सदर विधानसभा में वह अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें