फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधानाध्यापक का स्कूल में सोते हुए वीडियो वायरल

Fri, 12 Sep 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। विकास खंड रामपुर कारखाना के प्राथमिक विद्यालय लंगड़ा के प्रधानाध्यापक की कक्षा में जमीन पर लेट कर सोते हुए वीडियो वायरल होने से अभिभावकों में आक्रोश है। वायरल वीडियो में बच्चे उछल-कूद करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में रुचि नहीं लेते हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र भारती ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें