कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के घर बाहर बैठे पुलिसकर्मी,
वाराणसी में 11 सितंबर को प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध करने जाने वाले थे विजय शेखर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल को प्रशासन ने बृहस्पतिवार की देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। वह प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे थे।
वाराणसी जाने के लिए पुरवां चौराहे पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ''रोशन'' के आवास पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुबह प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद प्रशासन ने उन्हें रिहा कर दिया।
जिलाध्यक्ष ने पुलिस की इस कार्रवाई लोकतंत्र के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि सरकार विरोध की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ता इससे बिलकुल नहीं डरेंगे। इस दौरान पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी, प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, महासचिव कुलदीप यादव, रत्नेश मल्ल पिंटू आदि मौजूद रहे।