बरहज। घरेलू गैस के बाद ईंधन के कमी होने की अफवाह पर शुक्रवार को नगर-क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह रहा कि लोग गाड़ियाें के ईंधन लेने के अलावा जरीकेन आदि बर्तनों में पेट्रोल-डीजल लेते दिखाई दिए। हालांकि दोपहर बाद कुछ एक पेट्रोल पंपों का स्टॉक खाली हो जाने के कारण सन्नाटा पसर गया।
नगर के एक पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टेंट के बर्तनों के साथ पहुंचे युवक का ईंधन लेते का फोटो वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर-टॉली पर टेंट का करीब आधा दर्जन पतीला लेकर पहुंचा और उसमें ही डीजल भरवाया। किसी ने इसका फोटो बनाकर वायरल कर दिया।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि अफवाह फैलाने और ईंधन स्टोर करने वालों का पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकलवा कर कार्रवाई की जाएगी।