बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को पेट्रोल की किल्ल्त देखने को मिली। रामपुर बुजुर्ग और मोलनापुर स्थित पंप पर ग्राहकों की काफी भीड़ रही। यहां दोपहिया वाहनों को 300 रुपये और चारपहिया वाहनों को एक हजार रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा था।
किशोरी छापर स्थित पंप पर बाइक वालों को 100 रुपये और चारपहिया वाहनों को 500 रुपये का तेल मिल रहा था। परगसहां स्थित जियो पेट्रोल पंप, सिरसिया पवार स्थित भारत पेट्रोल पंप, प्रतापपुर और सिकटिया स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल वितरित किया गया। वहीं चित्रसेन बनकटा स्थित इंडियन आयल, बांसोपट्टी स्थित इंडियन ऑयल, भठवा पांडेय स्थित दोनों पंपों पर पेट्रोल नहीं होने से बड़ी संख्या में उपभोक्ता परेशान रहे।