फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां-बेटी की पिटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के एक गांव के पास खेत में काम कर रही किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार को किशोरी अपनी मां के साथ खेत में काम कर रही थी। आरोप है कि उसी गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और किशोरी से छेड़खानी करने लगे। मां ने विरोध किया तो एक युवक ने गन्ने से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची किशोरी के साथ भी युवकों ने मारपीट की। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। शोर मचाने पर जब गांव के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें