फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस चौकी पर पिटाई और रुपये वसूली के आरोप में पीड़ित का बयान दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में मेला देखने आए गोरखपुर के एक युवक की कथित पिटाई कर छोड़ने के नाम पर छह हजार रुपये वसूलने के मामले में जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया था।
विज्ञापन

आरोप है कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक से धक्का लगने के बाद पुलिसकर्मी उसे मेहरौना चौकी ले गए, जहां उसकी पिटाई की गई। इसके बाद छोड़ने के नाम पर एक बिचौलिए के बैंक खाते में ऑनलाइन रुपये मंगवाए गए।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, 21 अक्तूबर की शाम युवक दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस कर रहा था। इसी बीच कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी को धक्का लग गया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी युवक को मेहरौना चौकी ले गए और लाठियों से उसकी पिटाई की। युवक को छोड़ने के एवज में छह हजार रुपये मांगे गए।
विज्ञापन

...
कोट
वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार को पीड़ित को कार्यालय बुलाकर उसका बयान दर्ज किया गया। जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें