फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सेवा संकल्प अभियान में 75 टीबी मरीजों को लिया गोद

Sat, 24 Oct 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 75 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संस्थाओं ने मरीजों को इलाज के दौरान पोषण संबंधी सहयोग देने की जिम्मेदारी संभाली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अभियान का उद्देश्य टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी बढ़ाना और मरीजों को सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि टीबी के इलाज में नियमित दवा के साथ प्रोटीनयुक्त और पौष्टिक भोजन जरूरी है। निक्षय मित्र मरीजों को पोषण सहयोग, परामर्श और इलाज पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों में टीबी के मामलों में विशेष संवेदनशीलता जरूरी है। मरीजों को आर्थिक और पोषण संबंधी कठिनाइयों के कारण इलाज बीच में नहीं छोड़ना पड़े, इसके लिए निरंतर सहयोग का प्रयास किया जा रहा है। संस्थाएं परिवारों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें