फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में सोमवार को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप आयोजित होगा। इसके लिए 75 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 392 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर ऑन द स्पाट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था होगी।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद की आबादी 3605149 है। 18 वर्ष आयु से ऊपर के नागरिकों के वैक्सीनेशन के लिए लक्ष्य 2278836 के सापेक्ष 2035478 यानी 68.75 प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है। शनिवार तक 1566779 लोगों को डोज यानी 68.75 प्रतिशत और 468699 यानी 29.91 प्रतिशत लोगों को द्वितीय डोज लग चुकी है। सोमवार को आयोजित होने वाले मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप की तैयारियां पूरी हैं। जनपद के सलेमपुर व पथरदेवा क्षेत्र में 22, बनकटा, मझगांवा व भागलपुर में 24, भाटपाररानी, भटनी, भलुअनी व लार में 25-25, महेन व अरबन बरहज में 23, रुद्रपुर, बैतालपुर, रामपुर कारखाना में 20, गौरीबाजार में 27, देसही देवरिया में 29, तरकुलवा में 19 तथा देवरिया अरबन में 18 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इन स्थानों पर लगेगा टीका
देवरिया। मेेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप में शहर के 18 स्थानों पर केंद्र बनाया गया है। इसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, शहरी पीएचसी रामनाथ देवरिया, चकियवां, सोमनाथ, आंगनबाड़ी केंद्र चकियवां, आंगनबाड़ी केंद्र नई कालोनी, गरूलपार स्थित मस्जिद के समीप, आंगनबाड़ी केंद्र गरूलपार, महिला थाना के सामने आंगनबाड़ी केंद्र, भगवान चौराहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, बांस देवरिया में रमावती के घर, राघव नगर में सूरज पेंट वाली गली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र उमा इलेक्ट्रानिक के पास, आंगनबाड़ी केंद्र कैलाशपुरी, आंगनबाड़ी केंद्र निकट प्राथमिक विद्यालय, अबूबकर नगर में मेडिनोवा हास्पिटल के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, रौनियारी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें