देसही देवरिया। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं मिल रही। किसान समितियों का चक्कर काट रहे हैं। इससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है।
क्षेत्र में दिघवा पौटवा, नौतन हथियागढ़, देसही, पिपरा दौलाकदम, हेतिमपुर, धमउर, हरैया बसंतपुर सहित सात साधन सहकारी समितियां हैं। कई दिन से इन समितियों पर यूरिया है। शुक्रवार को किसी भी समिति पर यूरिया नहीं थी।
किसान धान की रोपाई करके खेत में यूरिया डालने के लिए समितियों का चक्कर काट रहे हैं, मगरनहीं मिल रही।
रामपुर बनहर के प्रभाकर सिंह, नौतन हथियागढ़ के अवनीश, महवा के सुरेंद्र, सेमरी के अमरजीत सिंह आदि किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के एक सप्ताह बाद आम तौर पर यूरियाका प्रयोग होता है।
रोपाई किए 15-20 दिन हो गए खाद नहीं मिलने की वजह से समय बीता जा रहा है। संवाद