देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दिल्ली में धरना दे रहे सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का समर्थन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।
सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि हम सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का समर्थन करते हैं और यह मांग करते हैं देश के शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।
उन्होंने कहा कि लाखों छात्र, नौजवान, परीक्षार्थी प्रयागराज, दिल्ली, कोटा समेत कई जगह शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और जब प्रतियोगी परीक्षा कराई जाती है तो पेपर लीक हो जाता है।