देवरिया। शहर के लोगों को घरेलू समेत अन्य कामों के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। कुशल और अकुशल श्रमिक बताए गए स्थान पर कुछ देर में पहुंच जाएंगे। इसके लिए शहरवासियों को महज एक कॉल करना होगा। साथ ही निर्धारित धनराशि अदा करना होगा।
जिला नगरीय विकास अभिकरण के अंर्तगत शहरी आजीविका केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। डीएम आवास के पीछे स्थित सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि अब शहर के लोगों की दिक्कतें आसान हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि कहा कि एकल खिड़की के माध्यम से कुशल और अकुशल श्रमिकों का पंजीयन होगा। इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, लैपटॉप, मोटर मैकेनिक, ड्राइवर, टीवी मैकेनिक, वाशिंग मशीन रिपेयर आदि कार्य कराया जा सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा कि शहरी आजीविका केंद्र खुलने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि शहर के लोगों को एक अच्छी सौगात मिल गई है।
परियोजना अधिकारी सतीश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित बेरोजगार योजना से लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान जितेंद्र त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, डीपीआरओ एसपी सिंह, अनिल त्रिपाठी, सभासद गौहर अली, दीनानाथ चौधरी, अजय गुप्त, राकेश त्रिपाठी, अजय पांडेय, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।