फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की बिजली गुल होने पर हंगामा, सपाइयों ने डाला डेरा

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम की लाइट कटने की सूचना पर पहुंचे सपा व - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम की बिजली गुल होने पर हंगामा, सपाइयों ने डाला डेरा
विज्ञापन

देवरिया। शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल की बिजली सोमवार की शाम कुछ देर के लिए तीन बार गुल हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सपा और बसपा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे गए और प्रशासन पर गड़बड़ी करने का शक जाहिर करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद एडीएम प्रशासन और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। वे नाराज नेताओं को समझाने में जुटे रहे।
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम की बिजली शाम को करीब 6.15 बजेे तीन बार में करीब दस से बारह मिनट के लिए कट गई। बार-बार बिजली कटने से सपा नेताओं ने गड़बड़ी की आशंका जताई। ईवीएम की निगरानी के लिए मौजूद कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, बरहज के सपा प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल, सलेमपुर के मनबोध प्रसाद और कुछ बसपा कार्यकर्ताओं ने बरहज के बसपा प्रत्याशी विनय तिवारी को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में प्रत्याशियों के साथ काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर पहुंच गए और गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। वे गड़बड़ी का आरोप लगाने लगे। इस दौरान पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

इसी बीच एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज और क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। वे गुस्साएं नेताओं को समझाने लगे। अधिकारी भरोसा दिलाने के लिए सलेमपुर व बरहज के सपा प्रत्याशी को बारी-बारी से गेट के अंदर ले जाकर दिखाया। उसके बाद कुछ मामला शांत हुआ। हालांकि देर रात तक सपा जिलाध्यक्ष, प्रत्याशी समेत कार्यकर्ता गेट पर डेरा डाले रहे। भीड़ देखकर काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए।
सपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि प्रशासन गड़बड़ी की फिराक में है। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। स्ट्रांग रूम परिसर में ही क्यों लाइट कटी, जबकि चारों तरफ बिजली थी। कहा कि कुछ संदिग्ध लोग जाते दिखे हैं। पार्टी के अभिकर्ताओं का मोबाइल फोन क्यों जमा करा लिया गया है, वहीं स्ट्रांग रूम से दूर उनके बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर सपा नेता जयश्री यादव, बेचू लाल चौधरी, अंबिका यादव, हृदय नारायण जायसवाल, संजय शाही, प्रेमप्रकाश यादव, वीरेंद्र, जोगेंद्र भारती, धीरेंद्र यादव, राजन गुप्ता, नित्यानंद तिवारी, दिव्यांश श्रीवास्तव, राजेश यादव, देवेंद्र यादव, मोहित, रणवीर यादव, खुर्शीद अंसारी, समरनाथ यादव, विक्रांत तिवारी, अशोक कुमार यादव, रवि कुमार, नसीम, प्रीतम जायसवाल आदि पहुंच गए। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, अर्ध सैनिक बल के हवाले है। सब कुछ सुरक्षित है। संदिग्ध लोगों के जाने जैसी कोई बात नहीं है। नेताओं का शक बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें