फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में महिला का बैग खोलने पर हंगामा

Wed, 10 Sep 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बा मेडिकल कालेज में बैग की चेन खोलने के विवाद पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक महिला ने दूसरी महिला पर बैग की चेन खोलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। आरोपी महिला को रोक लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के हेल्प डेस्क पर महुआडीह की एक महिला किसी योजना की जानकारी लेने आई। भीड़ में महिला काे बैग का चेन खोलने का अहसास हुआ। पलटकर देखा तो चेन आधा खुल गया था। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी महिला बिल्डिंग से बाहर निकलने की कोशिश की। शोर सुनकर सुरक्षाकर्मियों ने महिला को घेर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपने गोद के बच्चे का इलाज कराने आने की बात कही।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने उससे पहचान पूछा और अन्य जानकारी मांगी तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। कुछ देर की पूछताछ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी महिला को छोड़ दिया। मेडिकल काॅलेज के सुरक्षा प्रभारी डॉ. एसएस द्विवेदी ने बताया कि हेल्प डेस्क के पास एक महिला पर दूसरी महिला बैग का चेन खोलने का आरोप लगाया था।
बाद में आरोप लगाने वाली महिला ने यह मान लिया की दूसरी महिला से गलती से बैग खुल गया था। इसके बाद आरोपी महिला को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें