फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अब बढ़नी स्टेशन तक जाएगी

Wed, 10 Sep 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर जंक्शन पर इंजीनियरिंग काम के कारण रेलवे प्रशासन ने पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग बढ़नी तक बढ़ा दिया है। यह व्यवस्था 11 से 6 दिसंबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुणे-बढ़नी साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 सितंबर से चार दिसंबर तक बृहस्पतिवार को पुणे से 16:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, वाराणसी, सलेमपुर, देवरिया सदर और गोरखपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 4:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 11038 बढ़नी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 सितंबर से 6 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को बढ़नी से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर, देवरिया सदर, सलेमपुर, बेलथरा रोड, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और दौंड से होते हुए तीसरे दिन तड़के 2:15 बजे पुणे पहुंचेगी। पीआरओ वाराणसी अशोक कुमार गोरखपुर में इंजीनियरिंग कार्य चलते ऐसा किया गया है बाद में ट्रेन को पूर्ववत चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें