बैतालपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी को 3576 व सपा को 3390 मत मिले हैं। सलेमपुर में श्रीराम यादव 2233 मत पाकर आगे चल रहे हैं। भाटपार रानी में तीसरे दौर के मतगणना के बाद बसपा के बदामी देवी 309 मतों से सपा के प्रेमलता गुप्ता से आगे चल रही हैं। बसपा को 1032 तथा सपा को 723 वोट मिले हैं। भाजपा 313 मत लेकर तीसरे नंबर पर चल रही है।
भटनी में निर्दल मोहन गुप्ता 465 मत पाकर सबसे आगे हैं। यहां चंद्रकेश सपा 351, डॉ. बलराम बीजेपी 439 मत मिले हैं। लार में मूसा लारी को अभी तक की मतगणना में सर्वाधिक 1779 मिले हैं, जबकि भाजपा की सरोज देवी को 1579 मत प्राप्त हुए हैं।
मदनपुर नगर पंचायत में सपा आगे है। वहां सपा प्रत्याशी को 2477 जबकि सुहेलदेव पार्टी को 2230 मत मिले हैं। भाजपा यहां 1953 मतों के साथ तीसरे स्थान पर है। नगर पंचायत भलुअनी में पहले राउंड की गणना में सपा के देवेश कुमार 651 मत, बसपा की मीना देवी 102, भाजपा के जितेंद्र सागर 471, काग्रेस 8 मत प्राप्त हुए हैं। मझौलीराज में फिरोज खान निर्दल को 1030 मत, निर्दल रामध्यान पटेल को 530 मत मिले हैं।