संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक के ओमप्रकाश राव इंटर कॉलेज बसंतपुर गढ़रामपुर में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक शशिकांत राव व अध्यक्ष राजीव राव ने अच्छा अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर व मिठाई देकर सम्मानित किया।
समारोह में हाईस्कूल के नेहा शर्मा, आइशा गुप्ता, चांदनी खातून, खुशी जायसवाल, इंटर की संदीली गुप्ता, पल्लवी सिंह, अर्पिता सिंह आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवधेश गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, सत्यदेव कुंवर, गोविंद चौहान, नितेश मिश्रा, कुलदीप प्रजापति, रमेश तिवारी, कृष्णा राव, कैलाश पति आदि मौजूद रहे।