फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारातियों भरी बस की चपेट में आने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बारात में जा रही बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर व चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। घटना महुआडीह चौराहे पर मंगलवार की शाम को हुई। महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी शिव कुमार यादव (26) पुत्र उमा यादव मंगलवार की शाम को महुआडीह चौराहे पर आया था, जहां से वह घर लौट रहा था। अभी वह चौराहे पर ही था कि देवरिया से हाटा की तरफ जा रही बरातियों भरी बस की चपेट में आ गया, हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद मौका पाकर बस चालक सहित सभी बराती फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें