फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि को केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। बरपार स्थित पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पैतृक आवास पर बुधवार को केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भजनों के माध्यम से जीवन की नश्वरता, आध्यात्मिक चेतना और प्रकृति के महत्व को रेखांकित किया। उनके साथ विधि एवं न्याय मंत्रालय के सचिव डॉ. राजीव मणि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री ने भजन की पंक्तियां ''देहें नैन बिना, रैंण चंद्र बिना, धरती मेघ बिना'' सुनाईं। उन्होंने इन पंक्तियों का अर्थ समझाते हुए कहा कि जिस प्रकार आंखों के बिना शरीर, चंद्रमा के बिना रात और बादलों के बिना धरती अधूरी है, उसी तरह पेड़-पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने मानव जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता के आपसी संबंधों पर भी प्रकाश डाला।
केंद्रीय मंत्री ने परिजनों और उपस्थित लोगों से राम नाम जप, भजन-कीर्तन और लंगर जैसे धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन दिवंगत आत्मा की स्मृतियों को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी सद्भाव, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद विनय शंकर तिवारी, विजय प्रताप मणि ''डब्लू'', नरेंद्र मिश्र, सुनील सिंह, दिवाकर मिश्र, अंबिकेश पांडेय, मनीष मणि, विश्वंभर मिश्र, अपूर्व मणि त्रिपाठी, संजय मिश्रा, छोटे मिश्रा और रिपुसूदन मणि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें