फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झाड़ी में मिला अज्ञात नवजात का शव

Fri, 06 Mar 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। थाना क्षेत्र के छपिया सरया रोड पर स्थित काली मंदिर के समीप एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात खामपार थाना क्षेत्र के छपिया सरया रोड स्थित सड़क किनारे झाड़ी में ग्रामीणों ने नवजात शिशु का शव देखा। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी।
वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना ने बताया कि अज्ञात नवजात का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें