भटनी। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण और क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों को गांव से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
जिला पंचायत सदस्य उपेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि बेहतर कार्ययोजना के माध्यम से ही ग्राम पंचायतों का समुचित विकास संभव है। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत का विकास तभी संभव है जब लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो। इसमें पंचायत सहायकों और ग्राम प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मास्टर ट्रेनर अजीत तिवारी ने प्रतिभागियों को जीपीडीपी के पांच प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी।
इस दौरान प्रशिक्षक आशुतोष दूबे, अजय दूबे, आलोक यादव, रूपेश यादव, सतीश शाही, नेहा पटेल, रितु यादव, सतेंद्र, रहमत, अनुराधा, संतोष आदि मौजूद रहे। संवाद