फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से कटकर मौत की आशंका; शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 10 Nov 2026 02:46 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

मृतक का रंग सांवला है और बाल बड़े हैं। उसने दाढ़ी रखी हुई थी। युवक ने टीशर्ट और पैंट पहन रखी थी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरी बाजार क्षेत्र के गौरी बुजुर्ग गांव में मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर विधिक कार्रवाई शुरू की। शव का धड़ रेलवे ट्रैक के बीच में, जबकि सिर ट्रैक के किनारे पड़ा था।

हुलिए के आधार पर पहचान का प्रयास

थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष है। उसका रंग सांवला है और बाल बड़े हैं। उसने दाढ़ी रखी हुई थी। युवक ने टीशर्ट और पैंट पहन रखी थी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पहचान के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की पहचान होने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी जरूरी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें