फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित बोलेरो पलटी, चालक की मौत

Wed, 03 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भटनी-भरथुआ मार्ग पर टेंपो को बचाने में अचानक ब्रेक लेने पर एक बोलेरो पलट गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के कब्जे में ले लिया। इधर मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

लार थाने के ककरौली निवासी सतीश राजभर (18) पुत्र श्यामबहादुर राजभर बोलेरो चालक था। वह रविवार की रात 8 बजे बोलेरो लेकर भटनी-भरथुआ मुख्य मार्ग से कही जा रहा था। अभी वह ज्योहीं मुजरी मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से अचानक टेम्पो आता देख उसने ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलावस्था में परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें