फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Fri, 01 May 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास एक निजी स्कूल के समीप बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से भटनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान शशि पटेल (20) पुत्र दरोगा पटेल, निवासी ताली विशुनपुर, थाना नौतन, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि शशि पटेल अपने रिश्तेदार अमन पटेल पुत्र लाल साहब पटेल, निवासी चकउरफकीर (भटनी) को बाइक से छोड़ने आ रहा था। गोपालपुर गांव के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान उधर से गुजर रहे अलावलपुर गांव के प्रधान संजीव वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद शशि पटेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमन पटेल की हालत गंभीर बनी हुई है। भटनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें