पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी एक मजदूर की बुधवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सुरौली-पैकौली बाजार के बीच अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार दी। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी अर्जुन यादव (30) परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की रात करीब 10 बजे वह पैदल घर जा रहा था। इस दौरान वाहन ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। अर्जुन की पत्नी सुनीता, दो बेटियां अंशिका व बेबी तथा तीन बेटे अभिषेक, गोलू और निहाल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।