फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित ऑटो पलटा, छह जख्मी

Tue, 17 Nov 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। गौरी बाजार से देवरिया आ रहा ऑटो सोमवार दोपहर अंवरा चौरी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो सवार छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर अचानक कुत्ते आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने ऑटो मोड़ा, तभी सामने से आ रही बाइक को बचाने में ऑटो पलट गया।
विज्ञापन

घायलों में मगहवां के अरविंद, टिकरी टोला की कुसुमावती, फुलेश्वरी देवी, छितरुआ की सुनीता, रामपुर कारखाना के भरटोली की कौशल्या देवी तथा गौरी बाजार के धर्मवीर की बेटी निशा शामिल हैं। सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि ऑटो में सवार कुछ यात्री घायल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें