फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से आने वाली फ्लाइट रद्द होने से छात्रों के परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन से आने वाली फ्लाइट रद्द होने से छात्रों के परिजन परेशान
विज्ञापन

देवरिया/रामपुर कारखाना। बरियारपुर और देसही देवरिया क्षेत्र के यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों की फ्लाइट रद्द होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। इसमें प्रधान के भाई की 24 फरवरी और नगर पंचायत चेयरमैन के भतीजे की फ्लाइट पांच मार्च को भारत आने की थी। यूक्रेन में ब्लैक आउट कर दिए जाने से परिजन डरे हुए हैं।
विज्ञापन

यूक्रेन पर बृहस्पतिवार की सुबह रुस के हमले की खबर सुनकर छात्रों के परिजन हलकान हैं। जिले के कई छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें नगर पंचायत अध्यक्ष रामपुर कारखाना देवंती देवी का भतीजा प्रणव नाथ सिंह यादव और बरियारपुर के सरौरा निवासी शक्ति रमन सिंह के साथ देसही देवरिया विकासखंड के बेलवा गांव का सुनील मद्धेशिया शामिल हैं। रामपुर कारखाना चेयरमैन का भतीजा पुराना सिंह यादव पांच मार्च को आने वाला था, लेकिन बृहस्पतिवार को फ्लाइट रद्द कर दी गई है। छात्र के पिता बलिया में ड्यूटी पर हैं। हमले की खबर सुनकर मां इंद्रावती देवी, बहन जूली सिंह, भाई आकाश सिंह, अमर सिंह और मुकुल सिंह की चिंता बढ़ गई है। जबकि बेलवा काजी के प्रधान मनोज मद्धेशिया के छोटे भाई सुनील एमबीबीएस अंतिम साल की पढ़ाई कर रही है। 24 फरवरी को सुनील के लिए टिकट बुक हुई थी। अब उन्हें छात्र की चिंता सता रही है। वह ठीक से भोजन पानी भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें