फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Thu, 28 Apr 2022 11:29 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने तहरीर दिया है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
देवरिया में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के खुखुदूं थाना क्षेत्र के मुजुरी बुजुर्ग चौराहे पर बुधवार की आधी रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतकों की पहचान पाकेट में मिल बाइक के कागजात से हुई। उधर मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसारथ पुर निवासी सुनिल कुमार (18) बुधवार को अपने मामा की बाइक लेकर चौरी चौरा, फुटहवा इनार एक तिलक में जाने की बात कहकर निकला। हालांकि वह भटनी थाना क्षेत्र के उसका निवासी मनीष सिंह (30) के पास चला आया।

बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ शटरिंग का काम करते थे। देर रात को जब दोनों के घर मौत की सूचना पहुंची तो परिजन अवाक रह गए। पुलिस के मुताबिक भटनी-भरथुआ मार्ग पर मुजुरी बुजुर्ग चौराहे के पास दुर्घटना की सूचना मिलते ही फोर्स पहुंची। दोनों सड़क पर मरे पड़े थे।
विज्ञापन


बाइक के कागजात से शवों की शिनाख्त हुई। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने तहरीर दिया है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें