फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंगलूरू में गैस रिसाव से लगी आग, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव के तीन युवकों के साथ बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गैस रिसाव के बीच कमरे में आग लगने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलसकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौर कोठी निवासी अविनाश शर्मा (30) और अभिनय शर्मा (27) अपने बहनोई रामबचन शर्मा (35) निवासी दाउद पिपरा थाना बघौच घाट के साथ बेंगलुरु में मारुति सुजुकी कंपनी में रहकर काम करते थे। तीनों ने कंपनी के नजदीक एक निजी मकान के तीसरे तल पर कमरा किराए पर लिया हुआ था।
बताया जा रहा है कि 19 मार्च की भोर करीब 5 बजे अभिनय शर्मा कमरे में बिजली का स्विच ऑन करने गए। इसी दौरान स्विच बोर्ड में अचानक चिंगारी उठी और आग लग गई। कमरे में पहले से गैस रिसाव होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा कमरा उसकी चपेट में आ गया। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान 21 मार्च को रामबचन शर्मा की मौत हो गई। उनका शव गोरखपुर एयरपोर्ट लाया गया, जहां से परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए कुशहरी घाट ले गए। इसके बाद 22 मार्च को अविनाश शर्मा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें