फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसों में दो युवक घायल

Sat, 13 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पहली घटना बैतालपुर के पश्चिमी चौराहे की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क से दूर जा गिरा। घायल युवक की पहचान जैतपुरा निवासी राजीव प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। हादसे के कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
दूसरी घटना बैतालपुर पुलिस चौकी के समीप हुई। यहां दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बैतालपुर निवासी मृत्यंजय पुत्र सुधीर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भिजवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें