फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनकटा में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

Sat, 13 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। सलेमपुर-मैरवा मार्ग स्थित बनकटिया दूबे मोड़ पर शनिवार को एक बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के तिवारी बढ़या गांव निवासी सुपल मांझी (42) और नवल तिवारी (65) बनकटा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में एक ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बाइक से जा रहे थे। बनकटिया दूबे मोड़ के समीप सोहनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से ठोकर मार दिया। ठोकर मारने के बाद बोलेरो चालक भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की स्थिति गंभीर देखकर उन्हें मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। एसओ विशाल कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें