फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बगीचे में टहलते समय दो युवकों पर चाकू से हमला, एक गंभीर- गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

Tue, 29 Jul 2025 12:07 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां विनीत यादव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राहुल का इलाज देवरिया में ही चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार रात रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुडेरा लाल गांव में टहलने गए दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

घायलों की पहचान विनीत यादव (27) और राहुल यादव (18) के रूप में हुई है। दोनों गांव के निवासी हैं और रात को गांव से बाहर स्थित एक बगीचे में टहलने गए थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेरकर चाकू से हमला कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां विनीत यादव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राहुल का इलाज देवरिया में ही चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

सूचना पर रामपुर कारखाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें