फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

Tue, 10 Mar 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र पर सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने छात्र को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

घटना के बाद हमलावर चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उसका इलाज कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा देर शाम को परीक्षा देकर घर लौट रहे एक और छात्र की कुछ बदमाशों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उसे जबरन चारपहिया में बिठा रहे थे। छात्र किसी तरह से जान बचाकर कोतवाली पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी दी। भलुवनी थाना क्षेत्र के जरार मानिक गांव निवासी राहुल सिंह (18) पुत्र धनंजय सिंह नगर के एक इंटर कॉलेज में सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट का छात्र है। वह सोमवार को परीक्षा देकर बंजरिया मंदिर के पास स्थित अपने किराये के मकान में लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार करीब दो दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और बिना कुछ बताए उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों की पिटाई से राहुल का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घटना देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो हमलावर हाथ में चाकू लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले देवपार मोड़ स्थित एक लाइब्रेरी में दो युवकों के बीच विवाद हुआ था, जिसे राहुल ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।
आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश में यह हमला किया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उसका उपचार कराया। पुलिस ने छात्र की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, बरठा चौराहा निवासी आलोक गौड़ (20) पुत्र नारायण गौड़ ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि सोमवार शाम को वह परीक्षा देकर घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच मधवापुर गांव के समीप कुछ युवकों ने उसको घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवकों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।
जब उसने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें