फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लूटकांड के बाद गोरखपुर बॉर्डर पर बढ़ाई गई गश्त

Tue, 10 Mar 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डहरौली गांव के समीप पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने गोरखपुर बॉर्डर पर पीआरवी की गश्त बढ़ा दी है। पुलिस रिस्पांस व्हीकल देर रात तक देवरिया और गोरखपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों से होकर गुजरने वाले रास्तों पर भ्रमण कर रही है। इस दौरान बाइक सवार युवकों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

28 फरवरी को डहरौली बुजुर्ग स्थित ओंकार साहनी के पेट्रोल पंप पर दो बाइकों से आए छह बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सेल्समैन सचिन साहनी से 8,400 रुपये नकद लूट लिए गए थे। भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की थी।
इस मामले में पुलिस ने गोरखपुर जिले के गोलू यादव पुत्र जियावन यादव, राहुल साहनी पुत्र संतराज साहनी निवासी गायघाट टोला रगरगंज, शिवम सिंह पुत्र मोहन सिंह, नितेश यादव पुत्र लालजी यादव निवासी रामनगर डुमरी, रोशन यादव उर्फ छोटू पुत्र रामाकांत निवासी डेरवा डुमरी और राजन गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी पिड़हनी थाना बड़हलगंज को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ। सभी लुटेरों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच की है।
विज्ञापन

पूछताछ में युवकों ने बताया कि महंगे शौक पूरा करने के लिए वह इस तरह की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस गोरखपुर जिले को छोड़ देवरिया में लूटकांड करने की वजह पर जांच कर रही है। घटना के बाद से ही पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई।
सीओ हरिराम यादव ने कहा कि इस घटना के बाद से ही बॉर्डर इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ी है। पीआरवी की टीमों को गोरखपुर की ओर जाने वाले रास्तों पर खास नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा संदिग्ध बाइक सवारों की जांच करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें