फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी की तीन बाइक व 54 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फोटो कैप्शन भाटपार रानी पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर, चोरी की बाइक व अवैध शराब, स्रोत ऊ
विज्ञापन
भाटपाररानी। अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत सोमवार को भाटपाररानी पुलिस ने प्रातः काल वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान दो शराब तस्करों को विशुनपुरा ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीसरा बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

अभियुक्तों के पास से चोरी की तीन बाइक, फर्जी नंबर प्लेट, प्लास्टिक की बोरियों में बंधा छह पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुआ। अभियुक्तों की पहचान पप्पू कुमार साहनी पुत्र नैपाल साहनी निवासी ग्राम खुर्द टढवा, थाना गुठनी जिला सिवान बिहार और विशाल गिरी पुत्र अनिल गिरी निवासी ग्राम नोनार पांडेय पोस्ट कोठीलवा थाना बनकटा जनपद देवरिया के रूप में हुई।
सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरे अभियुक्त शिवकुमार को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें