फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रहस्यमय ढंग से लापता दो बहनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलीं

Sun, 26 Oct 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। क्षेत्र से शुक्रवार को रहस्यमय ढंग से लापता दो नाबालिग बहनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलीं। दोनों को लाने पुलिस के साथ परिवार वाले शनिवार को दिल्ली के रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा निवासी 13 और 11 वर्षीय बहनें एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। दोनों शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे वैन से स्कूल गईं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिवार वालों ने खोजबीन की, मगर देर रात उनका पता नहीं चला। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आननफानन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लापता हुईं दोनों बहनों को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ा। जीआरपी ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनें किसी ट्रेन में बैठकर नई दिल्ली पहुंच गई थीं, मगर यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों बंजरिया से देवरिया रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचीं।
इधर, जब बच्चियों के सकुशल मिलने की सूचना मिली तो परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बच्चियां खुद दिल्ली गईं थीं या किसी के बहकावे में आकर गईं थीं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि दोनों बच्चियों के नई दिल्ली में सुरक्षित होने की सूचना मिली है। उन्हें लाने के लिए पुलिस टीम और परिवार वाले दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें