फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत में खींचकर युवती से की छेड़खानी

Sun, 26 Oct 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार क्षेत्र के एक मोहल्ले की 20 वर्षीय युवती शनिवार को पशुओं के लिए चारा काटने खेत गई थी।
युवती को आरोप है कि इस दौरान एक मनबढ़ उसे अकेला देख जबरिया गन्ने के खेत में खींच ले गया। उसके साथ छेड़खानी की। मोबाइल में फोटो ले लिया।
आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह दोपहर को गांव के बगल खेत की ओर चारा काटने गई थी।
इसी बीच एक युवक मुंह दबाकर जबरदस्ती गन्ने के खेत में खींचकर ले गया। जहां उसने छेड़खानी की और मोबाइल से फोटो ले ली।
युवक ने पुलिस से शिकायत करने पर खींची गई फोटो वायरल करने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें