संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। छठ पूजा के मौके पर कोर्ट बंद होने के चलते रहस्यमय ढंग से लापता हुईं दो नाबालिग बहनें घर नहीं लौट पाईं हैं। पुलिस के साथ परिजन उन्हें लेने दिल्ली गए थे, मगर छुट्टी को देखते हुए उनसे मिलकर बैरंग लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियां 24 अक्तूबर की सुबह करीब 7:30 बजे वैन से स्कूल गईं थीं। इसके बाद दोनों बहनें रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थीं।
मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस बीच 25 अक्तूबर की सुबह दोनों बहनों को दिल्ली रेलवे स्टेशन परजीआरपी ने पकड़ लिया था।
दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें बाल संरक्षण गृह भेजकर तरकुलवा पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही लापता बहनों को लाने तरकुलवा पुलिस परिजनों के साथ दिल्ली रवाना हो गई थी। इस बीच छठ की छुट्टी होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि कोर्ट खुलने के बाद पुलिस परिजनों के साथ दिल्ली जाएगी।