फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मजदूरी के रुपये के विवाद में दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के गौरकोठी गांव के चकिया टोला में मजदूरी के रुपये के लेन-देन को लेकर दो मजदूरों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक मजदूर और उसकी पत्नी घायल हो गई। पीड़िता ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता दुलारी देवी के अनुसार, उनके पति शिवनाथ कुशवाहा मजदूरी का कार्य करते हैं। सोमवार को देवरिया में गांव के ही एक अन्य मजदूर के साथ मजदूरी के भुगतान को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसी विवाद को लेकर मंगलवार को गांव में दूसरे पक्ष के करीब पांच लोग उनके घर पहुंच गए और शिवनाथ कुशवाहा के साथ मारपीट करने लगे।
पति को बचाने पहुंची दुलारी देवी के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़िता ने बरियारपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दीपक सिंह ने बताया कि मजदूरी के लेन-देन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें