फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और राजस्व टीम के सामने भिड़े दो पक्ष, मारपीट में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और राजस्व टीम के सामने भिड़े दो पक्ष, मारपीट में आठ घायल
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के सोन्हुला गांव में विवादित भूमि की पैमाइश करने पहुंची पुलिस और राजस्व टीम के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना के बाद थाने से फोर्स पहुंच गई और छह लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष से दो-दो लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

सोन्हुला गांव में आबिद और सतीश यादव के बीच भूमि विवाद है। इसको लेकर आए दिन दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहता है। बुधवार को विवादित भूमि की पैमाइश के लिए मौके पर पुलिस और राजस्व टीम पहुंची थी। इसी दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान सतीश यादव, परविंदर, अरविंद यादव, रामबदन यादव तथा दूसरे पक्ष से आबिद, नेहाल अहमद, कासिम और अन्य दो और घायल हो गए। घायलों में अरविंद, रामबदन और दूसरे पक्ष से कासिम को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने सतीश, परविंदर और दूसरे पक्ष से आबिद और नेहाल को शांति भंग के तहत चालान किया है। बाकी दो घायलों को पुलिस कस्टडी में लेकर इलाज करा रही है। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि विवादित भूमि की पैमाइश के लिए राजस्व टीम के साथ पुलिस पहुंची थी। इसी दौरान दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। कुछ लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें