फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की टक्कर से महिला समेत दो घायल

Thu, 30 Jul 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। खोरीबारी चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला और एक बाइक सवार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। खोरीबारी गांव निवासी गायत्री देवी (48) सब्जी खरीदने के बाद पैदल घर लौट रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, पोखरापार गांव निवासी नीतीश कुमार (24) बाइक से खोरीबारी चौराहे से घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से वह भी घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला और युवक के घायल होने की सूचना मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें