रामपुर कारखाना। मुंडेरा मिश्र गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर छह लोगों ने एक युवक और बीच-बचाव करने आए ग्रामीण की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी अजय प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर की शाम करीब सात बजे गोरया घाट चौराहे से घर लौट रहा था। गांव के बाहर निलेश, शनि, अमित, मनीष, प्रिंस और भीखमपुर निवासी हरिओम ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए सभी ने लात-घूंसों और डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
शोर सुनकर चंद्रभूषण प्रसाद बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। लोगों के बीच-बचाव पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।