सुतावर। लार थाना क्षेत्र के खेमादेई गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों में डीजे बजाने को लेकर मारपीट हो गया। जिसमें एक पक्ष से दो लोग को गंभीर चोट लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक लार थाना क्षेत्र के खेमादेई गांव निवासी रामेश्वर यादव ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की साम करीब 8 बजे गांव के ही कुछ लोग हमारे भतीजे से विवाद कर रहे थे। मना करने पर मुझे और मेरे भतीजे सुशील कुमार यादव व सोनू यादव को मारापीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया,जहां उनका दवा इलाज हुआ। इस संबंध में मेहरौना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई होगी।