फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल

Tue, 10 Feb 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार/भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप एक चिमनी का ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उस पर बैठे दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भाटपाररानी थाना क्षेत्र के वेलपार पंडित गांव निवासी राकेश पांडे की चिमनी धनौती गांव के समीप चलती है। सोमवार की देर रात मजदूर ईंट पहुंचा कर वापस चिमनी पर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चिमनी के समीप ही पलट गया। उस पर सवार मजदूर घायल हो गए। तीनों को भाटपार रानी पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने राहुल कुमार (25) व विकट (30) को मृत घोषित कर दिया। मजदूर मूलतः बिहार प्रांत के गया जिले के पकड़ी गांव रहने वाले थे। पुरैना थाना खामपार में रहकर मजदूरी करते थे। घायल किशन कुमार (15) का इलाज चल रहा है।
एसओ भाटपार रानी अभिषेक राय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से दो मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें