चनुकी। पिंडी-भागलपुर मार्ग पर अजना गांव के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को लोगों ने सीएचसी भेजवाया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के बौडी निवासी मनीष पटेल मानिकपुर निवासी वकील प्रसाद को बाइक से मेहरौना ले जा रहे थे। पिंडी-भागलपुर मार्ग पर अजना गांव के ईट भट्ठे के पास पिंडी की तरफ से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
बाइक सवार मनीष पटेल और वकील प्रसाद घायल हो गए। आसपास के लोगो ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लार भेजवाया। डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया।