चनुकी। लार कस्बा के चनुकी मोड़ स्थित एक बाइक एजेंसी के पास शनिवार की देर शाम अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी लार पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हालत खराब गंभीर जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि लार थाना क्षेत्र के चोरडीहा निवासी दिलीप प्रसाद साइकिल से समान खरीदने बाजार में आए थे। वह समान खरीद कर गांव जाते समय बाइक एजेंसी पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरों ठोकर मार दी। इसी बीच बौली वार्ड निवासी रामाज्ञा ठाकुर पैदल घर जा जा रहा कि वह भी गाड़ी के चपेट में आ गया। घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इधर अगल बगल के लोगो ने दोनों घायलों को लार अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी पर मौजूद डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।