खुखुंदू। नूनखार जुआफर गांव में बिना पुलिस फोर्स के राजस्वकर्मी पैमाइश करने पहुंच गए। आरोप है कि राजस्वकर्मी पूर्व में गड़े पत्थर को उखाड़ कर एक पक्ष के तरफ बढ़ाने लगे। फिर दोनों पक्ष उग्र हो गए और राजस्वकर्मियों के सामने ही मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। बवाल बढ़ता देख ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट कर रहे लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। नूनखार जुआफर गांव निवासी जयनारायण यादव और कृपाल यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को राजस्व टीम बिना फोर्स लिए मौके पर पहुंची और पूर्व में गड़े पत्थर को उखाड़ कर जयनारायण के तरफ बढ़ाने लगी। जयनारायण ने विरोध किया तो दोनों पक्ष उग्र हो गए और मारपीट कर ली। मारपीट में राजनरायण, बसंती देवी, सुखदेव और दूसरे पक्ष से कृपाला यादव, ठाकुर उर्फ ठग घायल हो गए।
बवाल बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग खड़े हुए। जुआफर गांव पहुंची पुलिस राजस्वकर्मियों पर नाराजगी जता रही थी। पुलिस का कहना था कि विवादित मामला था तो पुलिस फोर्स लेकर आना चाहिए था।
ग्रामीण भी राजस्वकर्मियों के पर सवाल खड़ा कर रहे है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि बिना पुलिस फोर्स की मौजूदगी में राजस्वकर्मी पैमाइश कर रहे थे। पूर्व में गड़े पत्थर को उखाड़ने पर विवाद हुआ है।